फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर में घर में ही महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला घर में अकेली रहती थी और कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर निवासी रामकुमारी (58) पत्नी रतन सिंह यादव कुछ दिनों से घर से बाहर नहीं निकली थी। उसके घर में एक कमरे में किरायेदार रहते थे, जो उसकी बीमारी में हाल चाल देख लेते थे। दो तीन दिनों से जब वह घर से बाहर नहीं दिखी तो शनिवार को मकर संक्रांति होने के चलते पड़ोसी महिलाओं ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर किरायेदार महिला को बुलाकर उसके घर जाकर देखा। वहां रामकुमारी पलंग से नीचे जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी। यह देख पड़ोसियों ने पास में ही रहने वाली मृतका की बहन और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर नई बस्ती चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किरायेदार भारती ने बताया कि रामकुमारी दो दिन से बीमार चल रही थी और शनिवार को दोपहर में मृत अवस्था में पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें