फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषकों को वितरित होंगे रुपये 20 करोड़

Thu, 28 May 2015 01:15 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ओलावृष्टि से प्रभावित कृषकों को राहत पहुंचाने के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि और मिल गई है। तहसील ललितपुर व महरौनी को सात-सात करोड़ एवं तालबेहट तहसील को छह करोड़ रुपये हिस्से में आए हैं।
विज्ञापन



बीते माह में अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से जिले के लघु, सीमांत कृषक एवं बृहद किसानों को फसल बरबाद होने से भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस स्थिति में कइयों के सामने बैंक, साहूकारों के कर्ज को चुकाने का संकट है तो कइयों को जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। शासन ने सुध लेते हुए ऐसे कृषकों को राहत देकर आंसू पोंछने का काम किया है। इस प्रक्रिया में अभी तक 26,943 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें 24,314 लघु, सीमान्त कृषक को 29 करोड़ 23 हजार 268 रुपये एवं 2,629 वृहद किसानों को 4 करोड़ 66 लाख 36 हजार 732 रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है। गत दिवस शासन ने 20 करोड़ रुपये की एक और किस्त जारी कर दी है। इस पर जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने धनराशि की तहसीलवार बांटने के निर्देश दिए हैं। ललितपुर व महरौनी तहसील को सात-सात करोड़ एवं तालबेहट को छह करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों से तीन दिन के अंदर धनराशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित कृषकों के बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिए धनराशि भेजी जा रही है। जिन कृषकों के बैंक खाते नहीं हैं, उन्हें चेक जिलास्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वितरित किए जाएंगे।

समीक्षा बैठक आज
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 मई को शाम चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार में राहत वितरण की समीक्षा की जाएगी। डीएम का कहना है कि जिला प्रशासन ने पहले ही बरबाद फसल का आंकलन करते हुए प्रभावित किसानों की सूची तैयार करा ली थी। इसलिए राहत राशि वितरण में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
विज्ञापन


इतने होंगे लाभान्वित
जिले में 20 करोड़ रुपये बंटने के पश्चात 161 गांव के कुल 31 हजार 536 लघु एवं सीमांत कृषक लाभान्वित हो जाएंगे। बुधवार को 11 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की गई। शेष धनराशि का वितरण अगले दो दिनों में किया जाएगा।

इतनी धनराशि का इंतजार
प्रशासन को इस वितरण के पश्चात अभी भी 87 करोड़ 98 लाख 33 हजार 79 रुपये मिलने का इंतजार है। जनपद को अभी तक 53 करोड़ 70 लाख 60 हजार रुपये मिल चुके हैं। जिसका वितरण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें