फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश में जगह-जगह हुआ जलभराव, गलियां, खाली प्लाट हुए जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में बुधवार की रात से हो रही बारिश के चलते जगह-जगह गलियाें और खाली प्लाटों में जलभराव की स्थिति बन गई है। ऐसे में मोहल्लेवासियों व राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। मोहल्ला आजादपुरा, नई बस्ती नहर रोड समेत कई जगह निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गलियां व प्लाट जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन

शहर व आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की देर रात से कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। इससे शहर के विभिन्न मोहल्लों में गलियों व खाली प्लाटों में जलभराव हो गया। जलभराव के चलते गलियों में आम राहगीरों को वाहनों से निकलने में भी परेशान होना पड़ा। साथ ही कई जगह मैदान व खाली प्लाट बारिश के पानी से जलमग्न हो गए। खाली मैदानों में पानी भरने से क्षेत्र के लोगों को परेशान रहे। शहर के आजादपुरा रोड पर रिसाला मंदिर वाला मैदान बारिश के पानी से भरकर जलमग्न हो गया। इसकी वजह से पीछे के मोहल्लेवालों को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। वहीं डैम रोड पर पुराने अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पास मुख्य रोड और सामने वाली गली में पानी निकासी का रास्ता नहीं होने से गली जलमग्न हो गई है। इससे गली में लोगों को पानी से होकर ही निकलने को मजबूर हाेना पड़ रहा है। मोहल्ला आजादपुरा में नहर रोड पर खाली प्लाटों में बारिश का पानी भर गया है। मोहल्ला पिसनारी मेंं नहर रोड पर बारिश में कीचड़ होने के साथ ही यहां गलियोंं में जलभराव हो गया है। इससे यहां से वाहन निकालना मुश्किल हो गया है। कई बार यहां वाहनों के फिसलकर गिरने से वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बच्चों को भी निकलने में काफी परेशानी हो रही है। सिविल लाइन में भी कुछ सड़कों पर जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से गलियां जलमग्न हो गईं। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि जलभराव से निपटने के लिए नाला सफाई और नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
-
सड़क व कार्यालय का मार्ग हुआ दलदल
शहर के मोहल्ला डोंड़ाघाट में जलसंस्थान की सड़क बारिश के कारण दलदल में तब्दील हो गई है। इससे यहां राहगीराें को निकलने में परेशानी हो रही है। जबकि इसी मार्ग पर भूमि संरक्षण विभाग के कार्यालय व भंडार गृह का मार्ग बारिश होने से दलदल में बदल गया है। इससे यहां कर्मचारियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें