फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो दिन से जलापूर्ति हुई बाधित

विज्ञापन
पानी भरते लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में बिजली की आपूर्ति लड़खड़ाने से जलापूर्ति का भी बुरा हाल हो गया है। दो दिन से जलापूर्ति बाधित हो रही है, जिस कारण लोगों को पीने के लिए पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से बिजली की आपूर्ति अब तक सामान्य नहीं हो पाई है। इससे टंकी पूर्ण क्षमता के साथ नहीं भर पा रही है। इससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। दो दिन से मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, गोविंद नगर, रावतयाना, पटेल नगर, पठापुरा सहित कई मोहल्लों में पाइपलाइन सूखी पड़ी है। कुछ निचले क्षेत्रों में ही पानी पहुंच पाया है। सुबह से ही लोग बारिश में हैंडपंप से पानी भरते रहे।
लोगों का कहना है कि जल संस्थान के अफसर बरसात में भी आपूर्ति को सामान्य नहीं कर पाए हैं। दो दिन में लोगों के घर में रखा पानी समाप्त हो गया है। हैंडपंप पानी भरने के लिए जा रहे हैं लेकिन बारिश की वजह से दिक्कत हो रही है। कपड़े भीग रहे हैं, साथ ही सर्दी, जुकाम होने की अलग चिंता सता रही है। रमेश का कहना है कि अधिकारी, जनप्रतिनिधि अपने घरों में इनवर्टर व जनरेटर चलाकर बैठे हैं और गरीब आदमी बिजली व पानी के लिए परेशान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बिजली की आपूर्ति ठीक नहीं हो पाई है। इस वजह से जलापूर्ति में दिक्कत आई है। यदि टंकी पूरी क्षमता के साथ भर गई तो बुधवार को भरपूर पानी मिल सकेगा।
संजय निरंजन, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें