फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में आलम ऐसा है, गर्मी में हालत क्या होगी

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : sample
विज्ञापन
ललितपुर। वर्षों पुरानी मोटरों के सहारे नगर को सुचारु जलापूर्ति का दावा करने वाले जल संस्थान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। आए दिन तीन में से एक मोटरें खराब बनी रहती हैं। इससे कई मुहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो जाती है। मुहल्ला गोविंद नगर, शांति नगर, पटेल नगर, बाहुबलि नगर में कई दिनों से पाइप लाइनें सूखी पड़ी हैं। यही नहीं, खराब हैंडपंपों की भी मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे वार्ड नंबर 14 व 23 में भीषण पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

लोअर जोन में करीब एक दर्जन मुहल्ले आते हैं, इनके लिए सुबह के समय जलापूर्ति होती है। इसके लिए जल संस्थान ने तीन मोटरें लगा रखी हैं जो काफी पुरानी हो गई हैं। इस कारण आए दिन कोई न कोई मोटर खराब हो जाती है। इसका विपरीत असर जलापूर्ति पर पड़ता है। एक मोटर लंबे समय से खराब है, जिससे टंकियां लबालब नहीं भर पा रही हैं। गोविंद नगर, शांति नगर, कर्माबाई नगर, पटेल नगर, बाहुबलि नगर, कैलगुवां रोड, रावतयाना में पीने के पानी के लिए त्राहि-त्राहि मच गई है। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि यहां लगे अधिकांश हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, ऐसे में स्थानीय लोगों को पेयजल जुटाना मुश्किल हो गया है। रामलीला बंध पर कई हैंडपंप खराब हैं। इनमें भगवान शंकर के मंदिर के पास करीब चार महीने से हैंडपंप खराब पड़ा है तो कुछ दूरी पर एक हैंडपंप सही होने के बाद उसका हत्था किसी ने खींच लिया है। इस   वजह से आसपास के लोगों को पानी मिलना मुश्किल हो गया है। कई लोग तो हाथ ठेला पर बर्तन रखकर पानी ढो रहे हैं। वहीं, टपरियन सहरिया बस्ती में भी एक हैंडपंप खराब है। मुहल्ला चौबयाना में भी कई हैंडपंप खराब हैं तो कई गलियों में पाइप लाइन की आपूर्ति बाधित है।   

सभासद के बगल की गली में ही एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। आसपास के हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जिससे बूंद-बूंद पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। अभी ये हाल है तो गर्मियों में पानी का क्या होगा?
विज्ञापन

शबनम
......
कर्माबाई नगर में पेयजल का बहुत बुरा हाल है। कहीं एक सप्ताह से तो गोविंद नगर में एक महीने से पानी नलों में नहीं आ रहा है। इससे पेयजल संकट का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अरविंद
......
दस दिन से नहीं आ रहे नल
दस दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है, ऐसे में हैंडपंप ही एक मात्र सहारा रह गया है। पिछले दिनों इसकी चैन टूट गई थी तो किसी तरह बांधकर हैंडपंप को सही किया गया है।
दीपक
.....
एक हैंडपंप पर निर्भर मुहल्ला
मुहल्ले के कई हैंडपंप खराब हो गए हैं। एक ही हैंडपंप चल रहा है, जिससे लोग पानी भर रहे हैं। यदि यह भी खराब हो गया तो मुहल्ले वाले बूंद-बूंद पानी के लिए तरस जाएंगे।
पुष्पा
....
एक सप्ताह से नहीं आ रहा पानी
समूचे वार्ड में पेयजल की समस्या गहरा रही है। एक तो खराब हैंडपंप नहीं सुधारे जा रहे हैं। वहीं, अब पाइप लाइन आपूर्ति ने भी धोखा दे दिया है। इससे स्थानीय लोगों को पानी जुटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने जलापूर्ति सुचारू नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
जहीर अली रानू
सभासद, वार्ड नंबर 23  
......
कई दिन से जलापूर्ति बाधित
वार्ड में पीने के पानी की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। जिसे जल संस्थान अब तक ठीक नहीं कर पाया है। इस वजह से मुहल्ले वालों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जमुनाबाई
सभासद, वार्ड नंबर 14 रावतयाना द्वितीय
........
आज सुचारु हो जाएगी आपूर्ति
मोटर कई दिन से खराब है। इसकी एक रॉड कानपुर से मंगाई, जिससे इसकी मरम्मत कराने में समय लग गया। बुधवार को जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी।
प्रवीण यादव
अधिशासी अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें