फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न शैक्षिक व सामाजिक संगठनों ने किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर विभिन्न शैक्षिक व सामाजिक संगठनों ने किया ध्वजारोहण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में विभिन्न शैक्षिक संस्थान, समाजसेवी संस्थान व संगठनों ने 70 वें गणतंत्र पर ध्वजारोहण कर धूमधान से मनया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। वहीं भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजूकेशन, महर्रा में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रदीप कुुमार जैन, प्राचार्य डॉ सुनील कुमार जैन ने किया। संस्कृत विद्यालय साढूमल में व श्री महावीर दिगम्बर जैन उ. मा. विद्यालय परिसर में समस्त विद्यालयों का सामूहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वहीं स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के जिलाध्यक्ष-कृष्णकांत सोनी ने माँ सरस्वती व ग़ांधी जी के चित्र पर मालयार्पण किया। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुआं गांव में 70 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह बच्चों के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली गई। अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षा बहुत ही अनमोल रत्न है। संजीवनी जन जागरण सेवा समिति ने कार्यालय पर झंड़ा रोहण व राष्ट्रगान सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात अस्पताल में आए हुए मरीजों को अ नि:शुल्क गैस चूल्हा का उद्घाटन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंडित गौरव गौतम व जिला महामंत्री गजेन्द्र राजपूत द्वारा किया गया वहीं पूमावि में ध्वजा रोहण संस्था अध्यक्ष मो.अजमल खान ने किया।
विज्ञापन

बानपुर में सरकारी व अर्द्धसरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया गया। सुबह कस्बे के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने कस्बे के मुख्य मार्गों से प्रभातफेरी निकालना प्रारंभ किया रेश यादव ने, सरस्वती ज्ञान मन्दिर में आदि दर्जनों गांवों के विद्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। ( अर्जुनखिरिया ) पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्जुन खिरिया में प्रधानप्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री दीपचन्द्र चौधरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय व श्री विद्यासागर कन्या महाविद्यालय के भवन पर ध्वजारोहण किया। प्रबंधक कमलेश चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता, समानता और भाईचारें के आर्दशों के प्रति अपनी आस्था दोहराने का अवसर हैं जिसका तात्पर्य हैं कि भेद-भॉव रहित समाज का पुनानिर्माण और विकास जल्दी से जल्दी साकार हो। प्राचार्य डॉं. जेएस तोमर ने महाविद्यालय की प्रगति और विकास की रूप रेखा प्रस्तुत की। प्रो. भगवत नारायण शर्मा, सांस्कृतिक सचिव रवीन्द्र दिवाकर, प्रोफेसर जीदास आदि मौजूद रहे। वहीं लायंसक्लब ललितपुर ग्रेटर द्वारा सेंट्रल पब्लिक स्कूल आजादपुरा में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर झंडारोहण के साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। अध्यक्ष अनिल रसिया, सचिव ला.संगीता अग्रवाल,ला.कैलाश जैन, ला.सुरेश बाबू जैन, ला.कैलाश अग्रवाल,आदि मौजूद रहे। वहीं वहीं विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय गुरयाना के छात्र छात्राओं ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संतोष कुशवाहा व प्राथमिक विद्यालय में विशाल जैन ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं शाकाहार वंदना प्रस्तुत की गयी। बच्चों ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, देश भक्ति नाटक-गीत, शिक्षा का महत्व एवं भारतीय संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान शक्ति सिंह, नरेन्द्र प्रताप सिंह, संध्या, अंतिम कुमार जैन, हाकम सिंह, अनीता तिवारी, विनीता पाठक, दीपा यादव आदि मौजूद रहे। (ङोगराखुर्द)स्वामी विवेकानंद इण्टर कॉलेज नाराहट में भारतीय गणतंत्र की 70 वीं बर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव पुरोहित ने ध्वजारोहण किय। तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने रंगारंग देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही छात्राओं द्वारा प्रस्तुत बेटी बचाओ से सम्बंधित एकांकी हम बेटियां , दहेज प्रथा पर प्रहार करता नाटक दूल्हा बिकता है, छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक मतदाता जागरूकता पर वोट डालने जाना है मजबूत लोकतंत्र बनाना है, धूम्रपान से सम्बंधित एकांकी जहर से देश बचाओ तथा देशभक्ति नृत्य व कविताओं को पधारे अतिथियों के द्वारा खूब सराहा गया। विद्यालय के प्रबन्धक उमाकान्त मिश्र, उप निरीक्षक गोविन्द सक्सेना, ग्राम प्रधान दिलीप सोनी, सुदामा नामदेव, छोटू जैन, संजय शर्मा, कपिल गुप्ता, सर्वेश खरे,संजीव सांण्डेल, पंकज गुप्ता सहित सभी शिक्षक व छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। वहीं नाराहट पब्लिक स्कूल में 70 वां गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया अतिथियों का देश भक्ति गीत गाकर छात्राओं ने एवं राजेन्द्र सिंह ने स्मृति चिन्ह सोल उङाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने की सबसे उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित करते हुये कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अपने उदबोधन में कहा कि अमझरा घाटी गों आश्रय निर्माण होने से क्षेत्र के किसानों को होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगा खेतों की फसलें सुरक्षित रहेगी और गायों को संरक्षण प्राप्त होंगा नाराहट नगर पंचायत की मांग को शासन स्तर पर रिपोर्ट भेजने को कहा साथ ही एनपीएस विद्यालय सर्वोच्च विकास के लिए बच्चों की भविष्य उज्जवल की कामना की विधालय में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विक्रम सिंह ने अमझरा गों आश्रय के लिए ग्यारह हजार रुपये का चैक प्रदान किया। इस मोके पर प्रबंधक राव साहब लल्लू राजा, हरेन्द्र शाह, राजू राजा, विक्रम सिंह, भैया राजा, बीर सिंह राठौर हरी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें