फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं पहुंचा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। नगर में पानी का संकट समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ऊंचाई पर रहने वाले परिवारों को पानी की एक बूंद नहीं मिली। वहीं माताटीला में तीन दिन में दूसरी बार मोटर खराब होने से सोमवार को काफी कम समय के लिए पानी की आपूर्ति हो सकी।
विज्ञापन

इस समय जल संकट नगर में व्यापक रूप लेता जा रहा है। जानकारी के बावजूद जल संस्थान जनता की परेशानी दूर करने में फिसड्डी साबित हो रहा है। आधी से अधिक आबादी कुछ दिनों से पानी के लिए परेशान है। यह आबादी कुओं और हैंडपंपों के अलावा कई किमी दूर निचले स्थान पर रहने वाले परिवारों से मिल रहे पानी पर आश्रित है। पानी के लिए यह लोग सुबह अपने घरों से काफी दूर निचले स्थान पर रहने वाले घरों के बाहर डेरा जमा लेते हैं। रविवार को फिर माताटीला बांध में तीन दिन में दूसरी बार मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति कम हुई। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। काफी देर रात तक लोग पानी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

डीएम की बैठक में हूं इस संबंध में बैठक समाप्त होने पर ही बात हो सकेगी।- संजय कुमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान
कई दिनों से जल संस्थान का पानी घर पर नहीं पहुंच रहा है। पानी के लिए प्रतिदिन एक किमी दूर आना पड़ता है।
रघुवर निवासी ढीमरयाना
ऊपर बनी टंकी में पानी नहीं आ रहा है, यदि पानी आता है तो काफी गंदा और बदबूदार होता है, जिसका उपयोग नहीं हो सकता है।
प्रमोद कुमार, चौबयाना
नलों के आने का कोई समय और सीमा निर्धारित नहीं है। सुबह से नलों के आने के इंतजार में तड़के उठना पड़ता है।
राजू जैन, निवासी सरफयाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें