फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में पटरी पर नहीं लौट पाई जलापूर्ति

विज्ञापन
पानी के इंतजार में हैंडपंप पर रखे खाली बर्तन - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जलसंस्थान शहर की जलापूर्ति को सुचारु बनाने में नाकाम हो रहा है। तीन दिन से कई मोहल्लों में पंद्रह-बीस मिनट की जलापूर्ति हो रही है। कुछ क्षेत्र तो ऐसे हैं जहां पर लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए हैं। इस कारण बुजुर्ग से लेकर बच्चों को भी हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जब मानसून ने जनपद में दस्तक दी तो ऐसा लगा कि अब पेयजल की समस्या का समाधान होने ही वाला है, लेकिन बारिश के मौसम में भी जलापूर्ति में सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। तीन दिन पहले लोअर जोन क्षेत्र के पंप में खराबी आ गई थी, उस दिन से मोहल्ला चौबयाना, मऊठाना, पुरानी बजरिया, सरदारपुरा, महावीरपुरा, रावरपुरा में 15-20 मिनट की ही आपूर्ति हो रही है, जिससे पीने के पानी का भी इंतजाम नहीं हो पा रहा है। जब आपूर्ति बंद हो जाती है तो लोगों को हैंडपंप पर पानी भरने के लिए पहुंचना पड़ता है। पेयजल का संकट इतना भीषण हो गया है कि पूरे परिवार को पानी भरना पड़ रहा है, तब जाकर घर के लिए पानी की पूर्ति हो पा रही है।
श्रद्धानंदपुरा मोहल्ले में बच्चे साइकिल पर कुप्पा बांध कर पानी भर रहे हैं। उधर, प्राथमिक विद्यालय नारायणपुरा का स्टाफ भी पेयजल समस्या से अछूता नहीं है। यहां का हैंडपंप खराब होने से स्टाफ के सदस्य पानी के लिए तरस गए हैं। मोहल्ला विष्णपुरा में भी कई हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिन्हें अभी तक सुधारा नहीं जा सका है। इसके अलावा मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी सुरईघाट के लोग अनियमित जलापूर्ति से परेशान हैं।
विज्ञापन

राजपूत कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति
राजपूत कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति में तनिक भी सुधार नहीं हो सका है। अवर अभियंता ने पाइप लाइन में लीकेज तलाशने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक उसमें सफलता नहीं मिली है। इससे गंदे पानी की आपूर्ति बरकरार है।
टुल्लू लगाकर खींच रहे टैंकर का पानी
जल संस्थान समस्याग्रस्त क्षेत्र में टैंकर का पानी उपलब्ध कराता है, लेकिन पुरानी बजरिया में एक व्यक्ति के घर पर टुल्लू से पानी खींचा जा रहा है।
मोहल्ला विष्णुपुरा के अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। किसी से पानी नहीं निकल रहा है तो कोई हैंडपंप पानी कम दे रहा है। मोहल्ले में दो टैंकर से पानी मिल रहा है, जो नाकाफी साबित हो रहे हैं।
- अजय
कांशीराम कॉलोनी में पानी की आपूर्ति अनियमित हो रही है। कुछ ब्लाक तो ऐसे हैं जहां के लोगों को आपूर्ति का बिलकुल भी लाभ नहीं मिल रहा है। इसके अलावा बिजली भी परेशान कर रही है।
- सेफ खान
कांशीराम कॉलोनी में पानी दो-तीन दिन के अंतराल में आता है। वह भी पूरी कॉलोनी के लोगों को नहीं मिल पाता है। इस कारण हैंडपंप से काम चलाना पड़ता है। यही नहाते हैं और फिर पानी घर के लिए ले जाते हैं।
- गुड्डू
---
पूरी गर्मी निकल गई, लेकिन जलापूर्ति का हाल बेहाल रहा है। अभी तक कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
- मूलचंद
खराब मोटर सही हो गई है। यदि बिजली की पर्याप्त आपूर्ति मिली तो बृहस्पतिवार को भरपूर पानी मिलने की उम्मीद है। तीस जून को गर्मी का सीजन समाप्त हो जाता है, इसलिए अब टैंकर से आपूर्ति बंद की जा रही है। विशेष परिस्थिति में ही टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

साइकिल से पानी ढोती बच्ची- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें