फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर के मुख्यमार्ग पर जमा पानी, राहगीरों का निकलना दुश्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कैलगुवां तिराहा से चौकाबाग तक लगातार पानी बहने से शहर का मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिनमें जमा पानी से वाहनों की निकासी मुश्किल हो रही है। कई बाइक चालक तो अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। चार पहिया वाहन भी हिचकोले खाकर निकल रहे हैं। हजारों राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर में कैलगुवां तिराहा से गोविंद सागर बांध तिराहा तक 3.5 किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क 7.5 से दस मीटर की चौड़ाई में बनाई जा रही है। दोनों ओर फुटपाथ की खोदाई कर गिट्टी डाल दी गई है। कैलगुवां तिराहा से एक ओर सीसी सड़क डाल दी गई है। लोग दूसरी ओर से आवागमन कर रहे हैं।
लेकिन, रावतयाना व कर्माबाई नगर, चौकाबाग क्षेत्र की नालियों का पानी पुरानी सड़क पर बहने से खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढों में जमा पानी से जानकारी के अभाव में कई वाहन फंस रहे हैं। जिम्मेदारों ने निर्माण तो शुरू करा दिया, पर सड़क पर आ रहे पानी की निकासी नहीं रोकी। मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गया है। वाहनों की निकासी के दौरान राहगीरों के कपड़े तक खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें