फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मूंग की खरीद के लिए बनाए गए 22 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जायद की फसल में मूंग की खरीद के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। 2200 मीट्रिक टन मूंग की खरीद का लक्ष्य भी दिया गया है। जल्द ही सभी केंद्रों पर मूंग की खरीद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर इस बार मूंग की खरीद पांच जून से शुरू की जानी थी, लेकिन बीते 13 जून को सहकारिता विभाग को इसका आदेश प्राप्त हुआ। अब सहकारिता विभाग ने मूंग की खरीद के लिए 22 केंद्र बनाए हैं। सभी केंद्रों पर सौ-सौ मीट्रिक टन (एक-एक हजार क्विंटल) मूंग की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। मूंग का रेट 8682 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
विज्ञापन

-
गल्ला मंडी में मई से हो रही मूंग की आवक :
गल्ला मंडी में मूंग की आवक एक माह पहले से ही शुरू हो गई थी। मई से अब तक लगभग 21 हजार क्विंटल मूंग की आवक हो चुकी है, जबकि अभी भी आवक जारी है।

मूंग की खरीद के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए एक-एक हजार क्विंटल मूंग खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
-अर्विन मेहर सिंह, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें