ललितपुर। गर्मी के दस्तक देते ही स्वास्थ्य विभाग लू से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। मेडिकल कॉलेज समेत सभी सीएचसी पर वार्ड बनाए जाएंगे।
तापमान में वृद्धि को लेकर शासन ने हीट स्ट्रोक की घटनाएं अधिक होने की आशंका जताई है। प्रत्येक सीएचसी पर लू के मरीजों के लिए दो-दो बेड का वार्ड तैयार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में आठ बेड का वार्ड तैयार किया जा रहा है।
बच्चों के लिए अलग से वार्ड तैयार किया जाएगा। लू से संबंधित सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। संवादइ