फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करोड़ों खर्च कर बिछाई पाइपलाइन, लेकिन नलों से पानी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी जखौरा (ललितपुर)। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पानी की सप्लाई के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन उसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ब्लॉक क्षेत्र के 50 ग्राम पंचायतों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन अब भी अधिकांश गांवों में लोगों को कुआं एवं हैंडपंपों से पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हर घर जल नल योजना के तहत बिजरौठा ग्राम समूह पेयजल योजना से वर्ष 2018-19 में और कडे़सरा मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना से वर्ष 2020 में करोड़ों की लागत से जखौरा ब्लॉक क्षेत्र में पाइप लाइन डाली गई थी। गांवों में पानी की टंकियां बनाई गई थीं, लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी।
लोगों को पानी के लिए कुआं एवं हैंडपंपों पर जाना पड़ रहा है। गर्मी में जलस्तर गिरने से हैंडपंप भी पानी छोड़ देते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। हैरत की बात तो यह है कि ब्लॉक मुख्यालय स्थित कस्बा जखौरा में लगातार 15 दिन से नलों से पानी नहीं आ रहा है, इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें