फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा के लिए दुकानों में कैमरा लगवाएं

विज्ञापन
थाना महरौनी में व्यापारियों के साथ बैठक करते एसडीएम मु. कमर और सीओ फूलचंद। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी/ललितपुर। रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था और अन्य समस्याओं को लेकर व्यापारियों की बैठक कोतवाली परिसर में हुई। इसमें शहर में स्वच्छता व सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसपी के निर्देशन में व्यापारियों की समस्याओं व शहर की सुरक्षा को लेकर बैठक उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर की अध्यक्षता में हुई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि नगर में हाट के दिन जाम लग जाता है, इसके लिए व्यापारी ग्राहकों से सड़क पर वाहन खड़े करने से मना करें। दुकानों में अंदर बाहर कैमरे लगवाएं। साथ ही स्वच्छता के लिए व्यापारी दुकानों के बाहर डस्टविन रखें। कचरा डस्टविन में डाले। क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। कोरोना महामारी से बचने के लिए व्यापारियों को भी मास्क लगाना चाहिए और व्यापारी ग्राहकों से भी मास्क लगाने के लिए कहें। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि पंजाब बैंक के सामने इंदिरा चौराहे पर मोटर साइकिल की भीड़ लगी रहती है। सोमवार के दिन पूरे दिन जाम लगा रहता है। जाम से राहत के लिए पीडब्लूडी बंगले के सामने स्थित परिसर में रखवाईं जाएं। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अलमा अहिरवार, कस्बा इंचार्ज खेमचंद, प्रदीप सिंघई, गजेंद्र सिंह बुंदेला, दिनेश मलैया पार्षद, भागेश जैन, दीपक जैन, समकित जैन, अरविंद, सुनील खत्री आदि कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें