फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार करना था मतदान, घोड़ी पर बैठकर पहुंचे दूल्हे राजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। पाली क्षेत्र के ग्राम बंट में एक दूल्हा रविवार को विधानसभा चुनाव में अपनी जागरुकता का परिचय देते हुए पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचा। जब वह वोट करने पहुंचा तो उसके दोस्त और रिश्तेदार भी साथ में थे। वहीं पोलिंग बूथ पर पहुंचने पर सभी ने उसका सम्मान भी किया।
विज्ञापन

पाली क्षेत्र के ग्राम बंट निवासी रूप सिंह कुशवाहा पुत्र पुनू कुशवाहा की रविवार को शादी थी और उसकी बरात ललितपुर जानी थी। सुबह से ही शादी होने के चलते वह व्यस्त बना रहा। लेकिन जैसे ही उसकी बरात निकलने की तैयारी हुई, तो दूल्हा कुछ समय निकालकर अपने दोस्तों के साथ गांव के प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ संख्या 529 पर मतदान करने के लिए घोड़ी पर सवार होकर पहुंच गया। यह देख बूथ पर मौजूद मतदान कर्मियों ने उसकी प्रशंसा की। उसके दोस्तों ने उसे घोड़ी से उतारा और फिर उसने बूथ में जाकर अपना मतदान किया। वहीं मतदान कर्मियों सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. दिनेश तिवारी, पीठासीन अधिकारी हेमंत तिवारी, प्रथम मतदान अधिकारी रविंद्र कुमार, द्वितीय मतदान अधिकारी शशि कौशिक, बीएलओ सुनील कुमार राय, माधव पाठक, लाखन आदि लोगों ने बाहर आकर दूल्हे को गुलाब का फूल देकर सम्मानित भी किया।
चुनाव के इस महापर्व में मतदान करना सभी की जिम्मेदारी है। सभी मतदाताओं को राष्ट्रहित में वोट करना चाहिए। उसने पहली बार मतदान किया है और वह भी उसकी शादी के दिन किया, जो उसके लिए हमेशा यादगार पल रहेगा।
विज्ञापन

रुप सिंह कुशवाहा, दूल्हा।
युवा राष्ट्रहित में लगातार वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। ग्राम बंट निवासी रूपसिंह ने भी शादी से पहले मतदान कर अपने मत का पहली बार प्रयोग किया। वह बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

-डा.रवि प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी, पाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें