फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंस का हो कड़ाई से पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मतगणना कार्मिकों में संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। इसमें कहा गया कि मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करते हुए कोविड की जांच रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया व जिला मंत्री अरुण गोस्वामी ने ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 19 अप्रैल को हुए मतदान के बाद कई कार्मिक संक्रमित हुए हैं और कई को संक्रमण के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। अनेक शिक्षक/ कर्मचारी विषम परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में मतगणना जैसा कार्य उनसे कराना जानबूझकर मौत के मुंह में धकेलना जैसा है। यदि मतगणना आवश्यक ही है तो मतगणना कार्मिकों को संक्रमण से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। मतगणना कार्मिक, प्रत्याशी और एजेंट को उसी स्थिति में मतगणना स्थल पर अनुमति दी जाए, जब उनके पास कोविड 19 की नेगेटिव रिपोर्ट हाथ में हो। मतगणना स्थल पर कर्मियों की बैठक व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कड़ाई से किया जाए। यदि ऐसा करना संभव न हो तो मतगणना का कार्य स्थगित रखा जाए।
------
मतगणना प्रशिक्षण कराया जाए ऑनलाइन
प्राथमिक शिक्षक संघ जखौरा इकाई की बैठक में मतगणना का प्रशिक्षण ऑनलाइन कराने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जनपद में कोविड महामारी के प्रकोप के कारण अनेक शिक्षक व कर्मचारी संक्रमित हैं और कई कर्मी अपना जीवन गवां चुके हैं। इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मतगणना के प्रशिक्षण ऑनलाइन कराना चाहिए। एक हॉल में दो सौ से अधिक कार्मिकों को एक साथ बैठाना संक्रमण को न्योता देना जैसा है। बैठक में अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें