फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर निकले 281 नए कोरोना पॉजीटिव, 256 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को भी जिले में 281 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जबकि नए संक्रमितों के साथ अब जिले में कुल 2782 मरीज अब भी एक्टिव हैं। हालांकि, राहत की बात यह भी रही कि बुधवार को ही 256 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किए गए हैं और रिकवरी रेट बीते रोज मंगलवार को 65.86 से बढ़कर अब 66.69 हो गया है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को कुल 1750 लोगों को कोरोना की जांच की गई थी, जिनमें कुल 281 नए कोरोना से संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर जांच में कुल 194 एवं एंटीजन जांच में 87 लोग पॉजीटिव मिले हैं। वहीं झांसी मेडिकल कॉलेज से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। बुधवार को मिले नए कोरोना संक्रमितों में अकेले शहर से ही कुल 153 संक्रमित मिले हैं, जिनमें शहर के मोहल्ला आजादपुरा, वंशीपुरा, कैलगुंवा रोड, नदीपुरा, स्टेशन रोड, सिविल लाइन, गांधीनगर, चांदमारी, महावीरपुरा, कटरा बाजार, छत्रसालपुरा, तालाबपुरा, डोंड़ाघाट, पिसनारीबाग आदि क्षेत्रों से मरीज मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत महरौनी में 40, तालबेहट में 7, जखौरा में 13, बिरधा में 12, बार क्षेत्र में 28, बानपुर में 5, बालाबेहट में 4 नए संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को जिले में 256 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया है। इसके तहत होमआइसोलेशन से 240 एवं 16 अन्य स्थानों से डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं, अब जनपद में नए संक्रमितों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 2782 हो गई है।
-
बुधवार को जिले में कुल 1750 लोगों की जांचें की गई थीं, जिनमें कुल 281 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले हैं, जिनको उपचार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, 256 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें