फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर ग्रामीण ने दी जान

विज्ञापन
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम बानौनी में शुक्रवार को एक ग्रामीण ने गांव में ही एक व्यक्ति के टपरा में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर बानपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बानौनी निवासी कैलाश कुशवाहा की शुक्रवार को तबियत खराब थी, इस पर उसने बच्चों के साथ बानपुर जाकर एक चिकित्सकों से इलाज कराया और दोपहर बाद बच्चों को घर भेज दिया और वह खेत पर जाने की कहकर निकल गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर शाम को परिजन जवारे कार्यक्रम में व्यस्त रहे तो किसी ने उसके घर नहीं आने पर ध्यान नहीं दिया। अगले दिन शुक्रवार की सुबह भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश गांव में कर रहे थे। इसी दौरान गांव में ही धरम कुशवाहा के घर के पीछे बने टपरा में कैलाश का शव बल्ली पर तौलिया से लटके होने की जानकारी दी गई, जिस पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे तो शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जानकारी मिलने पर थाना बानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे अशोक ने बताया कि उसके चाचा कैलाश ने फांसी किस वजह से लगाई, इसका कारण पता नहीं चल सका है। मृतक की चार बेटियां व एक बेटा है और वह दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें