फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष बाद भी बांसी-हर्षपुर योजना से नहीं हो सकी सुचारू रुप से पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी/ललितपुर। तीन वर्ष बाद भी करोड़ों की लागत से बनी बांसी-हर्षपुर पेयजल योजना से सुचारु रूप से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। योजना में 12 ग्राम पंचायत के 19 ग्राम की करीब 50 हजार की आबादी को दीपावली के त्योहार पर भी पानी नहीं मिल पा रहा है। हद तो तब हो गई, जब कुछ गांव में उद्घाटन से अब तक पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना में 50 करोड़ की लागत से 12 ग्राम पंचायत के 19 गांव वासियों की प्यास बुझाने के लिए बांसी- हर्षपुर पेयजल योजना बनाई गई है। 2018-19 में निर्माण कार्य पूरा हो गया था, इसी समय इसका उद्घाटन कर पेयजल आपूर्ति शुरू की गई थी। जिस पर लोगों ने सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति मिलने की उम्मीद लगाई। लेकिन तीन वर्ष भी पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। आए दिन आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी का संकट बना हुआ है। पानी की सुविधा के लिए नल कनेक्शन लेकर पानी नहीं मिलने से लोग ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में हैंडपंप व कूप सहारा बने हुए हैं। कई गांव में हैंडपंप अधिक दूरी पर होने से पानी लाने में दिक्कत हो रही है।
कस्बा बांसी में बने ओवर हेड टैंक से बांसी, कल्यानपुरा, आलापुर, लखनपुरा, मुहारा, खिरिया, खिरकन, गोविंदपुरा, पेजलापूर्ति की सुविधा है, पर यहां से छह माह में महज 15 दिन ही इस ओवर हैड टैंक को पानी मिल पाया है। जलापूर्ति न होने से गांववासियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

उद्घाटन के दिन ही मिला था पानी
बांसी-हर्षपुर पेयजल योजना भले ही नाम हो, लेकिन हर्षपुर में अब तक महज एक दिन ही पानी पहुंचा है, वह भी उद्घाटन के दिन ही मिला था। तब से अब तक नलों में एक बूंद पानी तक नहीं टपका है। यही नहीं योजना से जुड़े लोगों को वेतन तक नहीं मिला है।
बांसी के मुहल्ला ढिमरौला में पानी की भीषण समस्या बनी हुई है। पाइपलाइन है, लेकिन दीपावली पर भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
- लोकपाल रैकवार
मुहल्ला भजयापुरा में पाइपलाइन डलने पर पर्याप्त मात्रा में पानी की उम्मीद लगा रहे थे, लेकिन पानी नहीं मिला।
- भज्जू कुशवाहा
बांसी-हर्षपुर पेयजल योजना से कल्यानपुरा गांव को एक बूंद पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामवासियों को परेशानी हो रही है।
- मोनू नायक, पूर्व ग्राम प्रधान कल्यानपुरा
बांसी-हर्षपुर पेयजल योजना, लेकिन उद्घाटन से आज तक दूसरे दिन भी हर्षपुर गांव को पानी नहीं मिल पाया है। गांव में पानी की किल्लत बनी हुई है।
- अरविंद सिंह गौर, हर्षपुर
लो वोल्टेज की समस्या के चलते पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है। बरी सीपी टैंक से तेरई फाटक फिल्टर टैंक के बीच 450 एमएम की पाइपलाइन तीन दिन से टूटी है। जिसे ठीक कर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार शर्मा, अवर अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें