फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव, पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट/कड़ेसराकलां। जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद 40 वर्षीय ग्रामीण का शव रविवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने परिवार के ही विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने और बाद में शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
ग्राम खांदी मजरा पटारन निवासी राजकुमार उर्फ बबलू (40) का शव रविवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में लगे आंवले के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतक के पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि शनिवार को 40 डिसमिल जमीन को लेकर परिवार के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान झगड़ा और मारपीट भी हुई थी। इसकी शिकायत उसने और उसके पिता ने तालबेहट पुलिस से की थी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों को घर भेज दिया था।
विज्ञापन

कृष्णपाल के अनुसार, रविवार तड़के करीब चार से पांच बजे के बीच उसके पिता शौच के लिए घर से निकले थे। सुबह करीब सात बजे वह अपनी पत्नी मुस्कान के साथ दवा लेने तालबेहट जा रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर एक खेत में लगे आंवले के पेड़ पर उसके पिता का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। उसने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। पुत्र कृष्णपाल का आरोप है कि परिवार के विपक्षियों ने उसके पिता के साथ मारपीट कर उनकी हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें