फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: नाबालिग मूक-बधिर के साथ दुष्कर्म, किशोरी ने इशारों में बताई माता-पिता को आपबीती, मामला दर्ज

Sun, 12 Jul 2026 02:17 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
नाबालिग मूक-बधिर से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालबेहट कोतवाली इलाके से एक 15 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामले सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया की 11 जुलाई को वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर गया था । जब वह खेत से लौट कर आए तो घर पर पुत्री नहीं थी। इसके बाद उसकी तलाश की गई तो वह एक झोपड़ी में अस्त-व्यस्त हालत में मिली। जहां पर आरोपी सोहित यादव खड़ा था। जो परिजनों को देखकर भाग गया। पीड़िता ने परिजनों को इशारे में पूरी आप बीती बताई। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें