ललितपुर। ग्राम बंहौरी खड़ैत में सोमवार की रात को एक ग्रामीण की कुएं में गिरकर मौत हो गई। कुएं में गिरने की सूचना उसकी पत्नी ने आसपास खेतों में सो रहे परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बार अंतर्गत ग्राम बंहौरी खड़ैत निवासी रामकिशन (24) सोमवार की रात को खेत में था। जहां एक कुएं से दूसरे कुएं में इंजन लगाकर पानी भरा जा रहा था और दूसरे कुएं में रात में पानी भी भरकर ऊपर तक आ गया था। इसी दौरान रामकिशन कुएं के आसपास गया और उसका पैर फिसल गया। जिससे वह कुएं में गिर गया। तभी पास में ही बने घर में सो रही पत्नी को कुआं में गिरने की आवाज आई। जिस पर उसने पति को आवाज लगाई, लेकिन आवाज नहीं आने पर उसने कुएं के पास जाकर देखा, लेकिन वह दिखाई नहीं दिया। जिस पर उसे पति के कुएं में गिरने की आशंका होने पर उसने दूसरे खेत में सो रहे अन्य परिजनों को बुलाकर घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अगले दिन मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक बेेटा और एक बेटी है और वह दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था।