फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने से पहले बनाया वीडियो: अपनी मर्जी से कर रहा हूं आत्महत्या, युवक बोला- किसी का कोई दोष नहीं

Sun, 19 Feb 2023 08:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

मृतक के मोबाइल पर उसी रात मरने से पहले की बनाई गई एक वीडियो मिली, जिसमें वह घर में मठा बनाने वाली मथानी की रस्सी खोलने के दौरान कह रहा है कि वह जो कुछ भी कर रहा है वह अपनी मर्जी से कर रहा है इसमें किसी से कोई लेना- देना नहीं है । 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के ग्राम बिहारीपुरा, उगरपुर निवासी आशीष (20) पुत्र सुदामा राजपूत इंदौर में मजदूरी करता था। दो दिन पहले वह इंदौर से घर लौटा और शनिवार की रात में उसने खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो भी बनाया, जिसमें वह कहता दिख रहा है कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। वीडियो में वह मठा बनाने वाली मथानी की रस्सी खोलते भी दिख रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना पूराकलां क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुरा, उगरपुर निवासी आशीष इंदौर में फ्लोरी मशीन (बड़ी मिक्सर मशीन) चलाता था। शुक्रवार को दोपहर में ही वह घर लौटा था। शनिवार की रात में वह अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह उसकी मां रामकली उठी और घर के सामने ही खेत पर गई तो वहां बेटा आशीष का शव नीम के पेड़ पर रस्सी से लटक रहा था। जिस पर वह चिल्लाई, तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जानकारी मिलने पर पूराकलां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतक के मोबाइल पर उसी रात मरने से पहले की बनाई गई एक वीडियो भी मिली, जिसमें वह घर में मठा बनाने वाली मथानी की रस्सी खोलने के दौरान कह रहा है कि वह जो कुछ भी कर रहा है अपनी मर्जी से कर रहा है, इसमें किसी से कोई दिक्कत नहीं है। उसने यह वीडियो व्हाट्सएप पर अपने रिश्तेदारों को भेजा था। आशीष अविवाहित था और तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। मृतक के भाई राजवीर ने बताया कि उसके भाई आशीष ने कभी ऐसा कुछ नहीं बताया जिसकी वजह से उसके   आत्महत्या करने का कारण का पता चल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें