फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: मधुमक्खियों के हमले में चार घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। नगर के स्टेशन रोड़ सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित एक मंदिर में महाशिवरात्रि पर हो रहे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मधुमक्खियों ने अचानक हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस घटना में चार लोग आहत हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर सिविल लाइन स्थित मंदिर पर शनिवार को दोपहर में धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। जिसमें हवन में भक्त जिस समय आहुतियां दे रहे थे तभी धुआं समीप के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। इसके बाद मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला बोल दिया। जिसमें मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। भक्तों की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने उन्हें किसी निकाल कर तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां जयराम सोनी (60) पुत्र दशरथ, कपिल सोनी (21) पुत्र जयराम सोनी, निवासीगण चौबयाना सराफा बाजार तालबेहट, रानी नायक (40) पत्नी अखिल निवासनी सिविल लाइंस तालबेहट एवं राकेश (32) वर्ष पुत्र किशोरी निवासी कड़ेसराकलां बुरी आहत हो हुए। सभी को तत्काल सीएचसी लाया गया जहां जयराम की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें