फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पौधरोपण का होगा सत्यापन, टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाल में हुए पौधरोपण का सत्यापन अब जिला प्रशासन कराने जा रहा है। तहसील दिवस के बाद प्रत्येक अधिकारी दो बड़ी साइडों का निरीक्षण करेंगे। ग्राम्य विकास व अन्य विभागों द्वारा लगाए गए 40 लाख पौधों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में एक हजार से अधिक स्थानों पर पौधरोपण किया गया है। चुनिंदा बड़ी साइडों पर जहां एक साथ पौधरोपण हुआ है, ऐसी 250 साइडों को चिह्नित करने का निर्णय लिया गया है। सात सितंबर को तहसील दिवस के बाद सभी अधिकारी सत्यापन कर रात्रि तक अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि अभी बरसात चल रही है। अगर कहीं पर पौध खराब होती है तो वहां नए पौधे लगाए जा सकते हैं। साथ ही पौधरोपण की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने बताया कि एक अधिकारी को दो साइडें दी जाएंगी। सभी तहसीलों में एक साथ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें