फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दलदल बनी सड़क, पीने का पानी भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कड़ेसराकलां/तालबेहट। ग्राम कडे़सराकलां के मजरा कतक्यारी में रहने वाले लोग सड़क पर जलभराव और शुद्ध पानी नहीं मिलने की समस्या से परेशान हैं।
ग्राम कडे़सराकलां के मजरा कतक्यारी में करीब 1500 लोग रहते हैं। कड़ेसराकलां से मजरा तक जाने के लिए पक्की सड़क नहीं है। बारिश का पानी भरने से पूरा रास्ता दलदल में तब्दील हो चुका है। बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति के लिए यहां दो हैंडपंप ही लगे हैं। एक हैंडपंप काफी कम पानी दे रहा है। दूसरा हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। महिलाओं को एक किलोमीटर दूर बने पुराने कुएं से पीने का पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें