फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर मोबाइल का प्रयोग रहेगा प्रतिबंधित : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय और पुलिस उप महानिरीक्षक जोगिंदर सिंह ने शनिवार को अमरपुर कृषि उत्पादन मंडी समिति में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मतगणना के समय परिसर में मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। सुरक्षा बलों के ठहरने हेतु मंडी परिसर में उनके खानपान, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं संबंधी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। निर्वाचन एवं त्योहारों के मद्देनजर तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर भी संबंधित नोडल अधिकारियों द्वारा आवश्यक बैठकें आयोजित कर ली गई हैं। मंडी परिसर में दो स्थानों पर बने चबूतरों पर विधानसभा वार मतगणना की जाएगी। इस कार्य के लिए तैनात कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। मतगणना के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाएगा।
अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार ने बताया गया कि जिले में कुल 668249 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। अमरपुर मंडी में 14-14 मेजों पर विधानसभावार मतगणना की जाएगी, इसके अतिरिक्त डाक मतपत्रों की गणना हेतु विधानसभा वार दो-दो गणना मेजों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक जोगिंदर सिंह ने कहा कि मतगणना स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित बेरिकेडिंग कर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया जाए। मतगणना के लिए तैनात सुरक्षा बलों की कंपनियों को मतगणना से एक दिन पूर्व मंडी स्थल पर ही ठहरने की व्यवस्था की जाए। उम्मीदवारों के अभिकर्ताओं के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था मंडी परिसर के बाहर की जाए। सुरक्षा बलों के सभी कर्मियों के ड्यूटी पास जारी किए जाएं। निरीक्षण के दौरान एसपी निखिल पाठक, एसडीएम सदर डॉ.संतोष कुमार उपाध्याय, तहसीलदार मड़ावरा अभिमन्यु कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक गिरिजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर फूलचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें