फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परीक्षा में प्रियंका, दीप्ती व अनिकेत जनपद में अव्वल

विज्ञापन
प्रियंका साहू - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय के दो छात्र व एक छात्रा ने विवि की वरीयता सूची और जनपद में सर्वाधिक अंक पाकर कॉलेज का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन ने इन छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि धैर्य और विश्वास के साथ मन लगाकर पढ़ें और लक्ष्य हासिल करें। प्राचार्य डॉ जेएस तोमर ने बताया कि कॉलेज में एमए गृह विज्ञान की छात्रा दीप्ती घोष ने 15वीं रैंक वरीयता सूची में प्राप्त किया है। जबकि बीएससी फाइनल की छात्रा प्रियंका साहू पुत्री भगवत साहू ने 14 वीं रैंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त और अनिकेत जैन पुत्र राकेश जैन ने बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में विवि की वरीयता सूची में चौथी रैंक व जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज प्रबंधक कमलेश चौधरी ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों की सफलता से महाविद्यालय परिवार एवं अभिभावक भी गौरवान्वित होते हैं। ब्यूरो

दीप्ती घोष- फोटो : LALITPUR

अनिकेत जैन- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें