फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत के संकल्प को गति देगा आम बजट : हरिश्चंद्र रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने पत्रकार वार्ता में केंद्रीय बजट पर पत्रकारों से की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। केंद्रीय बजट हर तबके लिए बनाया गया है। इसमें विकसित भारत 2047 तस्वीर को साकार करते हुए बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी।
जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने बताया कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला है। उत्तर प्रदेश में हाई स्पीड रेल और रेल विस्तार को गति देने वाला आदर्श बजट है। कैंसर सहित दुर्लभ बीमारियों की 17 जीवनरक्षक दवाएं सस्ती कर आम आदमी को राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी होने से उद्योगों की लागत घटेगी और व्यापार बढ़ेगा। 15 हजार स्कूल और पांच सौ कालेजों में विशेष लैब की व्यवस्था करने से वैज्ञानिक शिक्षा में इजाफा होगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि यह केंद्रीय बजट सर्वस्पर्शी सार्वभौमिक, राष्ट्र को समर्थ बनाने वाला बजट है। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल खोलने से कामकाजी और शिक्षा प्राप्त कर रही मातृशक्ति को बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन

बजट चर्चा में जिला संयोजक प्रदीप चौबे ने कहा कि नदी जोड़ो योजना के अंतर्गत केन, बेतवा परियोजना के लिए 28 सौ करोड़ की योजनाओं को प्रस्तावित किया गया। यह योजना पूरी होने से जनपद सहित बुंदेलखंड को बहुत लाभ होगा। औद्योगिक कॉरिडोर के लिए 56 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस के माध्यम से उद्योगों को कर्ज, सब्सिडी एवं अन्य विकास के कार्य हेतु मदद मिल सकेगी। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश कुमार खटीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें