फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम रोंडा के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार वृद्ध चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। मृतक अपनी ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बसुआ निवासी सियाराम (70) सोमवार दोपहर को अपनी भतीजे पुष्पेंद्र के साथ बाइक से ग्राम रोंडा अपनी ससुराल जा रहा था। झांसी-सागर नेशनल हाईवे पर ग्राम रोंडा के पास पीछे से ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से सियाराम व पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने घायल वृद्ध सियाराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें