फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार बाइक समेत दो चोरों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइन चौकी पुलिस व स्वॉट टीम को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की चार बाइकों समेत दो चोरों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। पकड़े गए आरोपी गाड़ियां चुराकर नंबर प्लेट बदलकर चलाते थे और मौका मिलने पर बेच देते थे।
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार कुरील ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की आधी रात को साढ़े बारह बजे जब वह सिद्घन रोड पर गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक एक चोरी की बाइक लिए सिद्घन मंदिर की ओर जा रहे हैं। इस पर उन्होंने इसकी सूचना स्वॉट टीम प्रभारी राजबाबू को दी, जिस पर वह स्वॉट प्रभारी अपनी टीम के साथ इसी रोड पर सिद्घन मंदिर के पहले आईटीआई के पहुंच गए। मुखबिर द्वारा बताए एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए, जिस पर जब पुलिस उनके सामने पहुंची तो युवक बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस व स्वॉट टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनों युवकों को धर दबोचा और उनसे भागने का कारण पूछा तो दोनों युवकों ने बताया कि वह उनके पकड़े जाने के डर से भाग रहे थे और उन्होंने वह बाइक जिला अस्पताल से चोरी की थी और वह वो बाइक नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे और उसे बेचने ले जा रहे थे। जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम जिला शिवपुरी के थाना बामौर अंतर्गत ग्राम बामौर, हाल ललितपुर के मुहल्ला पिसनारीबाग निवासी आदित्य राय पुत्र राजेश राय एवं दूसरे ने अपना नाम थाना नाराहट के ग्राम डोंगराकलां, हाल पानी की टंकी लैड़ियापुरा निवासी केहर अहिरवार पुत्र जगदीश अहिरवार बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि जो बाइक वह लिए हैं, उसकी नंबर प्लेट दूसरी है। पकड़ी गई बाइक बीते दिनों एक चोरी के मुकदमा से संबंधित है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी आदित्य के पास से चार मोटरसाइकिलों की चाबियां मिलीं। जबकि, दूसरे आरोपी केहर के पैंट की जेब से तीन अन्य मोटरसाइकिलों की चाबियां बरामद की गईं। कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे लोग मोटरसाइकिलें चोरी करके सिद्घन रोड से दाहिनी ओर रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखते हैं। अभी भी वहां तीन मोटरसाइकिलें चोरी की रखी हुई हैं। इस पर पुलिस व स्वॉट टीम ने उनके बताए स्थान पर गए तो वहां झाड़ियों में तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इनमें हीरोहोंडा डीलक्स काले स्लेटी रंग की यूपी 94एन-4628, जिसका इंजन व चेचिस नंबर मिटा दिया था। दूसरी टीवीएस स्पोर्ट काला सफेद रंग यूपी 93एके 6233 एवं तीसरी कावासा की बॉक्सर रंग काला स्लेटी एमपी 36बी-4882 बरामद की गई। पूछताछ में बताया गया कि वह इस स्थान पर मोटरसाइकिलें चुकाकर छुपाते हैं और मौका पाकर बेच देते हैं। सिविल लाइन चौकी इंचार्ज की तहरीर पर उक्त दोनों पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें