फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र के जश्न में युवाओं ने भारत का नक्शा बनाकर किया दीपदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गणतंत्र दिवस का जश्न अमर उजाला इस बार खास अंदाज में मना रहा है। इसी के तहत शुक्रवार की शाम को शहर के युवाओं ने तुवन चौराहा स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के सामक्ष दीपक जलाकर दीपों से भारत का नक्शा बनाकर दीपदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं ने अपने अपने घर से पांच- पांच दीपक लाकर तुवन चौराहा स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष दीपों से भारत का नक्शा बनाया। इस दौरान बड़े ही उत्साह के देशभक्ति के नारे लगाए गए। कुछ युवाओं ने देश भक्ति गीतों से माहौल बनाया व देशभक्तों के जीवन पर प्रकाश डाला। ललितपुर सेवा ग्रुप के अंकुर जैन सानु बाबा ने कहा कि राष्ट्रप्रेम से बढ़कर और कुछ नहीं है। अमर उजाला की एक अनोखी पहल ने ललितपुर जनपद के एक-एक युवा के अन्दर राष्ट्र के प्रति देश प्रेम और जोश भरने का काम किया है। इस दौरान शिवम पाराशर,विवेक बोहरे,विपिन तिवारी,अंकुर जैन,दीपेंद्र परमार,अनुराग जैन,रोहित मिश्रा,आशीष,सनी राजा,भरत रजक,रोहित नगेले, आयुष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें