फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में पेट्रोल पंप कर्मी का बैग काटकर उड़ाए दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी(ललितपुर)। कोतवाली महरौनी के अंतर्गत सोमवार की सुबह एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाला सेल्समैन एसबीआई बैंक में पेट्रोल पंप के रुपये जमा करने गया, तो वहां किसी ने उसका बैग काटकर उसमें से दो लाख रुपये निकाल लिए। जानकारी मिलने पर कोतवाली महरौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई और बैंक में लोगों की तलाशी ली गई, लेकिन जब सीसीटीवी खंगाले गए, तो उसमें कोई रिकॉर्डिंग नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी के अंतर्गत नगर निवासी प्रशांत सिंघई का मड़ावरा में प्रशांत सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप संचालित हो रहा है। सोमवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन रोहित सोमवार को सुबह एसबीआई महरौनी में 21 लाख रुपये बैग में लेकर एसबीआई महरौनी में पहुंचा, वहां उसके साथ एक अन्य कर्मी भी साथ में था। इसी दौरान किसी ने उसके बैग को बाहर से काट कर उसमें से दो लाख रुपये निकाल लिए। जिसकी उसे भनक तक नहीं लग सकी लेकिन जब बैग कटने के कारण उसमें से रुपये नीचे गिरने लगे तो बैंक में मौजूूद लोगों ने उससे बैग में से रुपये गिरने की बात कही। उसने चेक किया तो बैग बगल से कटा हुआ था। रुपयों की गड्डी की गिनती करने पर उसमें से दो लाख रुपये कम मिले।
यह जानकारी लगते हुए बैंक में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पेट्रोल पंप कर्मी ने तत्काल अपने पेट्रोल पंप संचालक को दी, जिस पर उसने कोतवाली महरौनी पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सीओ महरौनी फूलचंद व एसआई खेमचंद पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और बैंक का अंदर से ताला लगाकर वहां मौजूद लोगों की तलाशी ली, लेकिन किसी के पास कुछ नहीं मिला। वहीं बैंक में सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगाले गए, तो वहां सीसीटीवी तो चल रहे थे, लेकिन उनमें कुछ की रिकॉर्डिंग नहीं हो रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

--------
बैंक में पेट्रोल पंप कर्मी के बैग से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। बैंक में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी जा रही है और मामले में जांच शुरू कर दी है। मामले मेें विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

फूलचंद, क्षेत्राधिकारी पुलिस, महरौनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें