ललितपुर। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कैलगुवां तिराहे के पास से चोरी की योजना बनाते हुए दो आरोपियों को चोरी का मोबाइल और देशी दो तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एसओजी एवं कोतवाली पुलिस टीम ने संदिग्धों की सूचना मिलने पर कैलगुवां चौराहे के पास हाईवे पर सुबह 8.45 बजे दो संदिग्धों को दबिश देकर पकड़ लिया। पूूछताछ में उन्होंने अपने नाम तालबेहट के ग्राम बदेशरा निवासी संतोष यादव एवं दूसरे ने अपना नाम तालबेहट क्षेत्र के ग्राम बरीपुुरा निवासी दीपक रैकवार बताया। पुलिस ने तलाशी में उनके पास से एक चोरी का मोबाइल एवं दोनों के पास से एक-एक अवैध तमंचा एवं कारतूस बरामद किए गए। जिस पर कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया गया कि आरोपियों में संतोष यादव के खिलाफ पूर्व से नौ मुकदमे और दीपक रैकवार के खिलाफ पूर्व से तालबेहट व ललितपुर कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक राहुल राठौर, एसओजी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, सर्विलांस टीम प्रभारी गुलाम हुसैन, जायद अली, रजनीश चौहान, बृजेंद्र सिंह, आशीष कुमार, अभय सिंह, सुदर्शन पाठक, तेज प्रताप, गोपाल झा, धीरेंद्र शामिल रहे।