फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: ललितपुर में हैंडपंप से निकली शराब, हत्था चलाते दिखे पुलिस अधिकारी; जानें पूरा मामला

Fri, 29 Sep 2023 06:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

आबकारी विभाग ने कच्ची शराब बेचने वालों पर छापेमारी की। इस दौरान जमीन में दबी टंकी में कई लीटर शराब जमा कर रखी थी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
हैंडपंप से शराब निकालते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली अंतर्गत ग्राम घटवार में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने कच्ची शराब के खिलाफ छापामारी की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग को यहां पर एक हैंडपंप से कच्ची शराब उगलते हुए मिली। 

विज्ञापन


आबकारी टीम ने हैंडपंप को उखाड़ा और जमीन के अंदर कच्ची शराब से भरी हुई टंकी को बाहर निकाला। करीब दो हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया और 220 लीटर कच्ची शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मालुम हो कि कच्ची शराब निर्माण के कारोबारी आबकारी और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए जमीन के अंदर गड्ढा बनाकर उसमें टंकी रख देते हैं और ऊपर से मिट्टी डालकर उसे समतल करके टंकी में हैंडपंप लगा देते हैं। इससे प्रथम दृष्टया देखने पर यह लगता है कि पानी का हैंडपंप लगा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें