फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेंदुए का शव फंदे से लटकाने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गौना रेंज के ग्राम महोली के जंगल में 15 माह पहले तेंदुए का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
वन विभाग के अनुसार मार्च 2025 में गौना रेंज के अंतर्गत ग्राम महोली के जंगल में एक तेंदुए का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मामले की जांच के बाद विभाग ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब जांच के क्रम में ग्राम महोली और रसोई निवासी दो आरोपियों, संजय और खलग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। आरोपियों की ओर से जमानत याचिका भी दाखिल की गई है, जिस पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ नवीन कुमार शाक्य ने बताया कि मार्च 2025 में महोली के जंगल में तेंदुए का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मामले की जांच के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें