फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शहर के बारह चौराहे व तिराहे होंगे हाईमास्ट लाइटों से रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मुख्य चौराहों और तिराहों व प्रमुख मार्गों को रोशन करने के लिए नगरपालिका द्वारा बारह महत्वपूर्ण स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाने की योजना बनाई गई है। इस पहल से रात के समय आवागमन सुरक्षित होगा और शहर के मुख्य हिस्से जगमग हो उठेंगे। इससे रात के समय आवागमन भी सुगम हो सकेगा और राहगीरों को सुरक्षा की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन

नगरपालिका द्वारा शहर में नगरपालिका क्षेत्र के बारह प्रमुख चौराहे व तिराहे पर हाईमास्ट लाइट से जगमग होंगे। नगरपालिका द्वारा चिह्नित इन चौराहों व तिराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे संबंधित क्षेत्र से होकर प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग पचास हजार से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलेगा। नगर के सुंदरीकरण को लेकर नगरपालिका परिषद शासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। नगर के सुंदरीकरण को लेकर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी इस प्रकार की लाइट लगवाई जाएंगी। हाईमास्ट लाइटें लगने से प्रतिदिन संबंधित क्षेत्रों से गुजरने वाले लगभग पचास हजार लोगों को सुचारू आवागमन में लाभ मिलेगा। नगरपालिका द्वारा चिह्नित स्थानों सिद्धन रोड पर आईटीआई कॉलेज के पास, मन्नू पेट्रोल पंप के आगे हाईवे तिराहे के पास, हाईवे पर बड़ी नहर के पास, सुपर मार्केट में, नृसिंह मंदिर के पास, मवेशी बाजार रामलीला मैदान, पिसनारी तिराहा, रघुनाथजी मंदिर के पास चौबयाना समेत बारह स्थानों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जानी हैं। नगर पालिका द्वारा हाईमास्ट लगाने का काम शुरू हो गया है और कई स्थान हाईमास्ट लाइटों से रोशन होने लगे हैं।

नगर पालिका अंतर्गत शहर में चिह्नित बारह चौराहों व तिराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। जल्द ही सभी लाइटों से उस क्षेत्र के लोगों व गुजरने वाले राहगीरों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें