फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम बंगरिया तिराहा के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली/ललितपुर। हाईवे पर बंगरिया तिराहा के पास बने ब्रेकर से गुजरते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर वाहनों का जाम लग गया। जिसे थाना नाराहट पुलिस ने मौके पर जाकर खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बगौनी निवासी राहुल पांडेय (40) बृहस्पतिवार की देर शाम को अपनी किराना की दुकान का सामान लेकर ललितपुर से गांव बाइक से जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव का रामचरन (40) भी सवार था। अभी उनकी बाइक नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम बंगरिया तिराहा के पास पहुंची थी कि यहां बने ब्रेकर से बाइक गुजारते समय बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए और पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना होने से मौके पर वन-वे होने के कारण वाहनों का जाम लग गया था। सूचना पर थाना नाराहट पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाकर यातयात सुचारू कराया। बाइक सवार दो लोगों की मौत होने के बाद गांव के लोग एकत्रित हो गए थे। गांव के लोगों ने हाईवे पर बनाए जा रहे अंडरपास का निर्माण कार्य करने वाली कार्रदायी संस्था पर काम करने के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि अंडरपास बनाने के दौरान बंगरिया तिराहा पर ऊंचे ब्रेकर बनाए गए है। जिससे आए दिन वाहन चालक इससे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राहुल चार भाईयों में बड़ा था और उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

-
सवा किलोमीटर हाईवे को किया वन-वे
हाईवे पर बंगरिया के पास अंडरपास बनाए जाने को लेकर ललितपुर से सागर की ओर जाने वाले हाईवे पर ग्राम बंगरिया के पास जूनियर हाईस्कूल के पास से वाहनों का मार्ग परिवर्तन करते हुए उन्हें सागर से झांसी की ओर आने वाली सड़क से होकर निकाला जा रहा है। करीब सवा किलोमीटर तक हाईवे पर एक ही सड़क से दोनों ओर से वाहनों को गुजारा जा रहा है। यहां पर ही कार्रदायी संस्था ने ब्रेकर बनाए हुए हैं जोकि काफी ऊंचे हैं। इससे ब्रेकर से गुजरते समय वाहनों को काफी परेशानी होती है। इसी ब्रेकर पर बृहस्पतिवार को दुर्घटना घटित हुई है।
विज्ञापन

-
बंगरिया के पास हुई दुर्घटना के बाद वाहनों का जाम लग गया था। पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं, मृत हुए दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ज्ञानेंद्र सिंह, थाना नाराहट प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें