फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ भी उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में प्रांतीय प्रवक्ता वीर दुबे ने कहा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली के तत्वावधान में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय प्रमुख शिक्षक संगठनों की बैठक में सहमति के उपरांत संयुक्त शिक्षक मोर्चा का गठन हुआ है।
विज्ञापन

प्रांतीय सह प्रवक्ता विशाल जैन ने कहा कि 11 जुलाई को समय दोपहर 2.30 बजे बीएसए कार्यालय पर भारी संख्या में एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय पर ऑनलाइन हाजिरी व डिजिटिलाइजेशन के विरोध एवं लंबित मांगों के लिए ज्ञापन दिया जाना है। जिसमें बुंदेलखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का पूर्ण समर्थन रहेगा। जिसमें सभी शिक्षक साथी अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। महामंत्री गजराज सिंह ने कहा कि अब समय इंतजार करने का नहीं रहा, विरोध जितना तीव्र होगा विजय भी उतनी जल्दी मिलेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा पदोन्नति, स्थानांतरण एवं समायोजन प्रक्रिया वर्षों से लंबित है, पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षक अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि सरकार ने उनसे बुढ़ापे का सहारा छीन लिया है। शासन को शिक्षक की समस्याओं को समझते हुए उनके निस्तारण के लिए कदम उठाना चाहिए। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, रामप्रकाश तिवारी, अमोल सिंह, भरतलाल रिछारिया, मयंक बबेले, अंकित चौधरी, अमित जैन, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन सुरेंद्र सिंह यादव एवं आभार व्यक्त आजाद सिंह बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें