फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से नहीं बदला खराब पड़े ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
transfarmers.jpg - फोटो : transfarmers.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। पूराकलां क्षेत्र के एक माह से खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को बदलवाए जाने की मांग को लेकर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य मानसिंह यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में कई किसानों ने फसलों की सिंचाई के लिए कई किसानों ने अस्थाई कनेक्शन लिए हैं। लेकिन यहां पर लगभग पांच गांव के ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं। इससे लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इनमें कुछ गांव तो ऐसे हैं, जहां पर दो माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। कुछ में 15 दिन बीत गए, लेकिन अब तक बदले नहीं जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम ग्राम सारसेंड़, पूराकलां के मजरा सेवरा, भुचेरा, कंधारी खुर्द में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। इतना ही नहीं ककरेला के सहरिया बस्ती में दो माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं। इसके अलावा ग्राम बघौरा, खुंडन, हजारिया, नयाखेड़ा, ककरेला, संसुआ, रमपुरा, कठवर आदि गांव में मात्र दस घंटे ही आपूर्ति हो रही है। इससे लोग अपनी सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और न ही घरों में पर्याप्त बिजली मिल रही है। उन्होंने ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने व पर्याप्त बिजली आपूर्ति दिए जाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें