मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी बनी नेहरू महाविद्यालय की छात्रा निशा रजक मा
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मिशन शक्ति के तहत नायिका मेगा इवेंट में नेहरू महाविद्यालय की छात्रा निशा रजक (बीए तृतीय वर्ष) को एक दिन के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी के पद का कार्यभार संभालने को दिया गया।
सांकेतिक अधिकारी निशा रजक द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी ली गई। इसके पश्चात समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यालय में प्राप्त पत्रों पर संबंधित पटल को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिया गया। समस्त योजनाओं के प्रचार-प्रसार में तेजी लाते हुए वंचित पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने का निर्देश दिया गया। इसके उपरांत दूरदराज से आए लाभार्थियों को निराश्रित महिला पेंशन एवं कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिला कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।