फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले रखे ट्रांसफार्मर दे रहे राहगीर व मोहल्लावासियों को करंट का भय

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में ट्रांसफार्मर खुले में रखकर विद्युत विभाग लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। अधिकांश ट्रांसफार्मरों में सुरक्षा जालियां नहीं लगीं हैं। साथ ही इनके तार भी खुले में लटक रहे हैं। कई तो चौराहों व मुख्य मार्गों प रखे होने से किसी बड़े हादसे होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग में ट्रांसफार्मर रखने के लिए तमाम नियम बनाए हैं। इनमें ट्रांसफार्मर को रखने के लिए चबूतरा होना जरूरी है। इनमें हाईटेंशन लाइन से ट्रांसफार्मर में आने वाले तारों में सुरक्षा के लिए गार्डिंग लगी होनी चाहिए। ट्रांसफार्मर के चारों ओर जाली लगाना अनिवार्य है। जिससे लोग हादसे का शिकार न हो सकें। लेकिन, शहर में विभाग ने खुलेआम नियमों की अनदेखी कर जगह-जगह ट्रांसफार्मर रख दिए गए हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा प्रथम में तुवन टीला मार्ग की ओर आने वाले मार्ग के तिराहे पर खुले में ट्रांसफार्मर रखा है। इसके चारों ओर जाली नहीं लगाई गई है। तार भी लटक रहे हैं। जबकि यह मार्ग अधिक व्यस्त मार्ग माना जाता है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में करंट का खतरा बना हुआ ह्रै।
विज्ञापन

शहर में वर्णी चौराहे से आगे गुरुनानक मार्केट की गली में भी खुला ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। नगर के मोहल्ला नई बस्ती पुराना सूचना केंद्र के पहले मुख्य मार्ग में ट्रांसफार्मर को नियमों की अनदेखी कर रखा गया है। इसमें चबूतरा पर ट्रांसफार्मर तो रखा दिया, लेकिन जाली लगाना भूल गए। अब इसके तार रास्ते में लटक रहे हैं। कई बार जानवर तक करंट की चपेट में आ चुके हैं। कमोबेश यही स्थिति शहर के मोहल्ला नेहरुनगर व जुगपुरा की बनी हुई है। यहां पर कई बार घटनाएं होने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बारिश में बढ़ जाती है हादसे की संभावना
शहर में खुले में रखे ट्रांसफार्मर व लटकते तार आंधी-बारिश में मुसीबत बढ़ा देते हैं। ऐसे में जर्जर तारों के टूटकर गिरने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार तार टूटकर गिर भी चुके हैं। लेकिन, इसे बदला नहीं जा सका है। वहीं जमीनों में नमी होने से ट्रांसफार्मरों के पास से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। जमीन गीली होने के कारण करंट जमीन में दौड़ जाता है, जिससे करंट लगने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

शहर में खुले में रखे ट्रांसफार्मरों का सर्वे कराकर स्टीमेट बनवाकर स्वीकृति को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर जाली लगाकर सुरक्षित किया जाएगा।
- विमल कुमार, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें