फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह जनपद में 30 साल बाद आज प्रवेश करेंगे लक्ष्मीभूषण माता

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर में आर्यिका संघों के आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह की लहर है। शनिवार को नगर में आर्यिका कीर्तिमती माताजी की मंगल प्रवेश हुआ। वहीं रविवार को लक्ष्मीभूषण माताजी का करीब 30 साल बाद अपने गृह नगर में आगमन होगा। नेहरू महाविद्यालय से प्रभावना पूर्वक भक्त आर्यिका माताजी की अगवानी करेंगे। साथ ही आर्यिका संघ का मंगल मिलन होगा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पद विहार कर नगर गौरव आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी दयोदय गोशाला पहुंची। जहां जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, संजीव जैन, मनोज जैन, मोदी पंकज जैन सभासद, अक्षय अलया, अभय जैन, अनंत सराफ एवं गोशाला कमेटी के महामंत्री विनोद कामरा, ज्ञानचंद, शिखर चंद, जैन समाज पाली अध्यक्ष जयकुमार जैन, आनंद जैन, अजय जैन ने आर्यिकाश्री को श्रीफल अर्पित कर आर्शीवाद ग्रहण किया। आर्यिका माता के मुखारबिंद से मुनिसुव्रतनाथ मंदिर में शनि अमावस्या पर प्रभु की शांतिधारा हुई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रतिभास्थली की ब्रह्ममचारिणी दीदी के अतिरिक्त रिंपी, सविता, श्राविका मंडल की अध्यक्ष अनीता मोदी, समता जैन, करूणा जैन, सीमा जैन, प्रभा जैन, कल्पना जैन, सिलोचना जैन, इंद्रा जैन, मंजू जैन, वर्षा जैन, सेजल जैन, शशिजैन राजेश सिंघई, राजेश जैन, संजय जैन, उपेंद्र जैन, संजीव जैन, गौरव जैन, शुभम जैन आदि मौजूद रहे।
इधर, आर्यिका श्री कीर्तिमति माताजी एवं आर्यिका प्रसन्नमति माताजी ने पद विहार करते हुए आदिनाथ कॉलेज से नगर सीमा में प्रवेश किया। जहां इलाइट जैन मंदिर प्रबंधक राजकुमार जैन, वीरेंद्र जैन, भागचंद जैन, अजय जैन, आनंद, प्रदीप ने महिला श्राविकाओं के साथ आर्यिका संघ की श्रीफल अर्पित कर अगवानी की। आर्यिका माता ने श्रावकों को संबोधित किया। आर्यिका माता सायंकाल इलाइट मंदिर से विहार कर क्षेत्रपाल मंदिर पहुंचीं। जहां मंदिर प्रबंधक राजेंद्र जैन एवं मोदी पंकज जैन सभासद ने आर्यिका संघ की श्रावक-श्राविकाओं के साथ अगवानी की। धार्मिक आयोजन समिति के संयोजक मनोज जैन ने बताया कि एक मई को प्रात:काल आर्यिका लक्ष्मीभूषण माता का नगर में प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें