फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए ट्रेन से उतरे यात्री की चढ़ते समय गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/ धौर्रा। भीषण गर्मी में पानी पीने के लिए सीरोन स्टेशन पर उतरे यात्री की ट्रेन पर चढ़ते समय गिरकर पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। उसके पास से बीना का टिकट मिला है।
विज्ञापन

यात्री मेमो ट्रेन में सवार होकर बीना जा रहा था। प्यास लगने पर वह सीरोन स्टेशन पर उतरा और प्लेटफार्म पर लगे नल से पानी पीने लगा। इसी बीच ट्रेन चल दी। यह देख वह दौड़कर ट्रेन की बोगी तक पहुंचा और चढ़ने की कोशिश करने लगा। इसी बीच उसके हाथ से हैंडिल छूट गया। वह नीचे गिर गया। ट्रेन के पहिये के नीचे आ गया। जब तक यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी तब तक यात्री की कटकर मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन में बैठे यात्रियों से उसके संबंध में जानकारी की कोशिश की लेकिन किसी से कुछ पता नहीं चला। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें