पुलिस लाइन में हुआ जागरुकता कार्यक्रम, जांच अभियान में 422 वाहनों का चालान कर पांच वाहन किए गए सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों को यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पाठ पढ़ाकर जागरूक किया। इसके साथ ही शहर के चौराहों-तिराहों की गई जांच में करीब 442 वाहनों का चालान और पांच वाहनों को सीज किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात माह नवंबर में जनपद में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें वाहन चालकों सहित आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने की बात कही जा रही है। बुधवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए जागरुकता कार्यक्रम हुआ।
यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने रिक्रूट आरक्षियों को जागरूक करते हुए बताया कि हेलमेट लगाकर बाइक चलाएं। चार पहिया कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें। गलत दिशा में वाहन न चलाएं। बाइक पर तीन सवारी न बैठाएं और सड़क पर स्टंटबाजी न करें। इसके साथ सरकार की ओर से चलाई जा रही राहवीर योजना के बारे में जानकारी दी गई। वहीं यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न तिराहों, चौराहों पर जांच अभियान चलाया।