फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े वाहन बन रहे यातायात में बाधक, दुर्घटनाओं का रहता अंदेशा

विज्ञापन
प्रधान डाकघर से स्टेशन मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी बाइकें - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में यातायात व्यवस्थाएं बदहाल स्थिति में बनी हुईं है। मुख्य सड़क किनारे ही बाइकें खड़ी रहतीं है। यहां से वाहनों की निकासी मुश्किल हो जाती है। कई बार आमने-सामने में वाहन क्रॉस में जाम जैसे हालात बन जाते हैं। इससे पैदल चलने वालों को भी खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन

घंटाघर से शनिचरा चौराहे की ओर अधिकांश सब्जी व फल विक्रेता सड़क पर ही हाथ ठेला खड़ा कर लेते हैं। इससे आधी सड़क पर अतिक्रमण हो जाता है। बाइक चालक दूसरी पटरी के सहारे या बीच सड़क से निकलने को मजबूर हैं। ऐसे में किनारे पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। जबकि यहां पर अधिकांश समय में अधिक भीड़ होने से पैदल निकलने में भी पेशानी हो जाती है। ऐसे में चार पहिया वाहन ही नहीं दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पाते हैं। इस भीड़ की स्थिति से बाइकों पर महिला सवारी को बिठाकर निकलना दूभर हो जाता है। कई बाइक चालक तो अनियंत्रित होकर गिर तक जाते हैं।
यह हाल सप्ताह में छह दिन तक बना रहता है। इस मार्ग से लगभग दिन भर ही जिम्मेदार अधिकारियों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने अब तक ध्यान नहीं दिया। यह हाल मुख्य सड़क ही नहीं बाजार की विभिन्न गलियों व सड़कों का बना हुआ है। जहां पर सड़क किनारे व रास्तों में खड़े वाहन पैदल चलने वालों को भी मुसीबत बन रहे हैं। ऐसा ही हाल शहर की विभिन्न सड़कों का बना हुआ है।
विज्ञापन

----
प्रधान डाकघर से स्टेशन मार्ग तिराहे से निकलना मुश्किल
शहर में स्टेशन रोड़ से घंटाघर मार्ग में सदर कांटा से आगे के तिराहे का है। यहां पर एक ओर पानी की टंकी मार्ग तिराहे पर टैक्सियां सड़क पर लगी रहतीं है। वहीं स्टेशन मार्ग पर डाकखाना के बगल में बाइकें सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। ऐसे में बाइकें तो सड़क से होकर निकल जातीं हैं, लेकिन पैदल चलने वालों को खड़ी बाइकों के चलते सड़क से होकर निकलना पड़ता है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
---
घंटाघर से महावीर प्याऊ मार्ग पर फैला अतिक्रमण
घंटाघर से महावीर प्याऊ की ओर सड़क किनारे पक्की दुकान के दुकानदार सामान रखकर अतिक्रमण कर लेते हैं। रही बची कसर को सब्जी व फल बेच रहे हाथ ठेला वाले दुकान सजा लेते हैं। कुछ अन्य दुकानदार भी दुकान सजा रहे हैं। ऐसे में आधी सड़क पर अतिक्रमण बन रहता है। दूसरी ओर सामने बाइक खड़ी रहतीं है। ऐसे में सीमित रास्ता ही आवाजाही को बचता है। इससे यहां पर अधिकांश समय जाम जैसे हालात बने रहते हैं।
---
शनिचरा चौराहे से कटरा बाजार मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल
शनिचरा चौराहे से कटरा बाजार जाने वाली सड़क पर तिराहे खड़ी बाइकों से अंदर जाना मुश्किल हो जाता है। यह हाल शनिचरा चौराहे का हैं, जहां पर कई बार तो दो बाइकें ही निकल पाती है। यहां पर एक ओर चाट का ठेला सजा रहता है, तो दूसरी ओर बाइकें खड़ी रहती हैं। ऐसे में ही कई तो रास्ते में जाम लग जाता है। जिसमें बाइक सवार ही नहीं पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। यही स्थिति बाजार के अंदर की भी बनी हुई है।
----
शनिचरा चौराहे से तालाबपुरा मार्ग पर ओवरटेक करना मुश्किल
शहर की यातायात को सुगम बनाने के लिए महरौनी सागर की ओर से आने वाले वाहनों को शनिचरा चौराहे से तुवन मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाता है। इस मार्ग में कई वाहन चालक चौराहे से निकलते ही तालाबपुरा मार्ग में ही वाहनों को खड़ा कर देते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को ओवरटेक करना मुश्किल हो जाती है। मोड़ से आगे ही वाहनों के खड़ा करने से आवाजाही में परेशानी हो जाती है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।

घंटाघर से महावीर प्याऊ मार्ग में सड़क पर लगे ठेले- फोटो : LALITPUR

शनिचरा चौराहे से कटरा बाजार चौराहा पर खड़ी गाड़ी- फोटो : LALITPUR

शनिचरा चौराहे से तालाबपुरा मार्ग में खड़े वाहन- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें