फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूमना लेने की आड़ में व्यापारियों का उत्पीडन नहीं स्वीकार

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मंच पर मौजूद अतिथि - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए। वक्ताओं ने कहा कि लाइसेंस नवीनीकरण जब तक व्यापार किया जा रहा है, तब तक के लिए स्थायी किया जाए। नमूना लेने की आड़ में व्यापारियों का उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एक होटल में बैठक के मुख्य अतिथि उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रदेश शासन लखनऊ रविकांत गर्ग ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं से प्रदेश शासन को अवगत कराते हुए निस्तारण की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व सांसद श्यामबिहारी मिश्रा ने माना कि कई जगहों पर जिला कार्यकारिणी में समन्वय की कमी है, जिसे दूर करके व्यापारियों का एकजुट करने की आवश्यकता है। मंडी शुल्क को समाप्त करना व्यापारियों की प्राथमिकता है। विगत दिनों चलाए गए पोस्टकार्ड अभियान आंदोलन धीमा रहा। ऑनलाइन ट्रेडिंग का भी विरोध प्रबल करना होगा, वरना फुटकर व्यापार समाप्त हो जायेगा। केंद्र सरकार द्वारा इंस्पेक्टर राज को समाप्त करने की बात कही गयी थी, लेकिन अभी तक नहीं किया गया है। जिस प्रकार गरीब परिवारों को भवन निर्माण कराए गये हैं, वैसे ही गरीब व्यापारियों को दुकानें बनाकर दें, ताकि वह छोटे से लेकर बड़े व्यापार को करते हुये राष्ट्र की प्रगति में सहभागी बन सकें।
उन्होंने कहा कि सीलबंद वस्तु बेचने पर होने वाली सेंपलिंग में निर्माता कंपनी के नाम चालान या मामला दर्ज किया जाए और व्यापारी को गवाह बनाया जा सकता है। सेंपलिंग की आड़ में व्यापारियों का उत्पीडन नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नए बजट की रूपरेखा तय की जा रही है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारी नेताओं से बड़ी समस्याओं और उद्योगों को बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे, ताकि वह इससे एक प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय वित्त मंत्री को सौंप सकें।
विज्ञापन

बैठक में श्याम मोहन, जीतू सोनी, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, महेंद्र जैन मयूर, महेश राय, उपाध्यक्ष मुकुटलाल, टीएन अग्रवाल, सुभाष अग्रहरि, राजकुमार, चारूचंद्र खरे, ईश्वरदयाल, मुकुल अग्रवाल, रमेश, नंदकिशोर गुसाई, मुक्त सोनी, जुगल किशोर सोनी, प्रदीप माहेश्वरी, राधेश्याम, सुनील पांडे, जय प्रकाश अवस्थी, राहुल अग्रवाल, अशोक अनौरा, लखनलाल अग्रवाल, महेंद्र सतभैया, अनिल अंचल, नरेंद्र, संजय रसिया, सतीश जैन बंटी, राजीव सुड़ेले, मज्जू सोनी, राहुल मोदी, अंकित सतभैया, गौरव दिगंबर, राहुल अनौरा, आलोक मयूर, जगभान कुशवाहा, रोहित राठौर, जहीर खान रानू, अनुराग जैन शैलू, चंद्रेश जैन आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री डा.दिलीप सेठ व राजेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें