ललितपुर। जिले में टिड्डी दल मध्यप्रदेश के समीपवर्ती जिला से आए दिन जिले में दस्तक दे रहा है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश के चंदेरी से राजघाट होकर जिले में प्रवेश किया। जहां से कालापहाड़ पहुंचा। इस दौरान कृषि विभाग पटाखे चलाता रहा। इससे विभिन्न गांवों से भागकर मध्यप्रदेश के जिला निवाड़ी व टीकमगढ़ में पहुंच गया।
मध्यप्रदेश से लगतार ही आए दिन टिड्डी दल जिले में मंडरा रहा है। जिसको लेकर किसान पेरशान बने हुए हैं। हालांकि कृषि विभाग टिड्डियों को लेकर अलर्ट बना हुआ है। किसानों की जागरुकता व कृषि विभाग की तैयारियों के चलते नुकसान नहीं पहुंचा है। शुक्रवार को टिड्डियों का दल मध्यप्रदेश के चंदेरी से जिले में सीमा में राजघाट में आ गया। जहां से ब्लाक जखौरा के ग्राम कालापहाड़ से बूचा, सिरसी, जखौरा व रायपुर पहुंचा। यहां से तेरईफाटक, मथुराडांग, भुचेरा, दिदौरा से होते हुए मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ व निवाड़ी पहुंच गया। इस दौरान कृषि विभाग की टीम में जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, जिला सलाहकार लवकुश भूषण टोंटे, रत्नेश दीक्षित, रामप्रताप श्रीवास, राहुुल शुक्ला, पवन कुमार, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।