फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एन मार्ट शॉपिंग के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Sun, 02 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एन मार्ट शॉपिंग के नाम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। इलाइट क्षेत्र में खोले गए स्टोर के संचालकों ने 48 माह की शॉपिंग का झांसा देकर 78 ग्राहकों से 5500 - 5500 रुपए वसूल लिए। इसके बाद स्टोर बंद कर दिया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में गुजरात के सूरत जिले में रहने वाले आठ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस अंतर्गत चांदमारी स्थित नानक कालोनी निवासी मनोहर सिंह का कहना है कि गल्ला मंडी के निकट वर्ष 2011 में एन मार्ट कंपनी का एक स्टोर रूम खोला गया था, जिसका संचालन गोपाल मोहन शेखावत, मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल पात्रावाला, सीईओ प्रतीक देसाई, हीरेंद्र, रियाज खान, सलीम खान, ताहिर शेख और जितेंद्र कौरव निवासीगण एन मार्ट रिटेल एक्सेस बैंक के सामने हनीपार्क रोड अडाजन जिला सूरत गुजरात करते थे। स्टोर पर आने वाले ग्राहक को कंपनी द्वारा 5500 रुपये जमा करने पर 48 माह तक प्रतिमाह 220 रुपये का कूपन दैनिक उपयोग का सामान जैसे शक्कर, चाय, बिस्कुट व कंपनी का दलहन आदि निशुल्क दिए जाने का वचन दिया गया, जिस पर शहर के अनेक लोगों ने कूपन स्कीम के तहत सामान लेना शुरू कर दिया।



 इन सभी ग्राहकों को 48 कूपन दिए जाने के साथ ही 11000 रुपए का बोनस दिए जाने का भी आश्वासन दिया गया था, जिसका कंपनी की ओर से बाकायदा एग्रीमेंट लिखित दिया गया था। कंपनी ने उक्त स्टोर 10 महीने तक चलाया और 78 ग्राहकों से धोखाधड़ी कर स्टोर बंद करके धन हड़प लिया। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एन मार्ट कंपनी से जुड़े आठ नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बाक्स
कंपनी ने की कोर्ट की अवमानना
ग्राहक अरुण देवलिया ने जब कंपनी के खिलाफ अदालत में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया तो कंपनी की ओर से जितेंद्र कौरव ने शपथ पत्र देकर ग्राहकों को आश्वास्त किया था, कि कंपनी अपने वायदे पूरी करेगी और स्टोर पुन: खोला जाएगा, जिस पर न्यायालय ने उक्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया था, लेकिन कंपनी ने अब तक स्टोर न खोलकर न्यायालय की भी अवमानना की है।


पुलिस को सौंपी इन ग्राहकों की सूची
मनोहर सिंह निवासी चांदमारी, श्री कृष्ण शाक्या विवेकनगर, दीपक सिन्हा निवासी पुरानी बजरिया, संतोष सिंह तोमर निवासी गांधीनगर नईबस्ती, तरुण कुमार तिवारी निवासी आजादपुरा, राजीव कुमार जैन निवासी तुवन टीला आजादपुरा, विनोद कुमार जैन निवासी आजादपुरा, सुरेंद्र रजक निवासी गांधीनगर, मंजीत सिंह सलूजा निवासी देवगढ़ रोड, रामकुमार निरंजन निवासी आजादपुरा, राजीव कुमार सर्राफ निवासी छत्रसालपुरा, सनत सर्राफ निवासी सिविल लाइंस, सुधीर सर्राफ निवासी छत्रसालपुरा, हनी जैन निवासी सिविल लाइंस, आशुतोष कामले निवासी सिविल लाइंस, जितेंद्र जैन निवासी गांधीनगर, मनीष श्रीवास्तव निवासी नेहरूनगर, जयप्रीत सिंह निवासी चांदमारी, जसपाल कौर निवासी नईबस्ती बीना जिला सागर मध्य प्रदेश, सूभान सिंह निवासी आजादपुरा और राजाराम साहू निवासी पिसनारी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें