फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन संदिग्ध शिक्षकों के नाम उजागर

विज्ञापन
School - फोटो : School
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा निदेशालय द्वारा चिह्नित किए तीन शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें आठ जुलाई को मूल अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए मानव संपदा पोर्टल को विकसित किया है। इस पर सर्विस बुक के आधार पर शिक्षकों की विभिन्न प्रकार की सूचनाओं की फीडिंग कराई जा रही है। इस दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। कइयों के दस्तावेजों पर संदिग्धता जताई जा रही है। ऐसे ही कुछ शिक्षकों की सूची शिक्षा निदेशालय ने जारी की है। इनमें जिले के विकासखंड जखौरा अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय सीरोनखुर्द की एक शिक्षिका, ब्लाक मड़ावरा अंतर्गत नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़वार के एक शिक्षक और प्राथमिक विद्यालय तालपुरा धबा के एक शिक्षक का नाम है। इससे विभाग में खलबली मच गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने चिह्नित शिक्षकों को नोटिस जारी कर उन्हें मूल अभिलेखों के साथ आठ जुलाई को कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि बेसिक स्कूलों में तैनात फर्जी शिक्षकों को पकड़ने के लिए जांच बैठा दी गई है। जनपदस्तरीय गठित कमेटी ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। इससे पहले कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फर्जीबाड़ा उजागर हुआ था, जिस पर शासन ने शिक्षकों की जांच कराने का निर्णय लिया है। कुछ मामलों में एसआईटी भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच
डॉ. अंबेडकर विश्वविद्यालय के अंक पत्रों को संदेह की दृष्टि से देखा जा रहा है। शासन इन पर निगाह रखे हुए है। माना जा रहा है कि इस विश्वविद्यालय के अंक पत्र फर्जी हो सकते हैं, जिसकी गहनता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने जिले के तीन शिक्षकों को संदिग्ध माना है, जिस पर उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
- रामप्रवेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें