ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत अपने खेत पर गए एक किसान की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा जाखलौन निवासी मनीराम प्रजापति (48) शनिवार की सुबह करीब छह बजे अपने खेत पर गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे उसे अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई और वह बेसुध होकर गिर पड़ा। यह देख आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे जिला चिकित्सालय में उपचार को ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं और वह खेती करके परिजनों का भरण पोषण करता था।